|
|
मीडिया कक्ष |
|
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के वंचित समुदायों की महिला उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हब एवं विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम (वीडीपी) का आयोजन |
|
राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम , बैंगलोर ने अवेक के सहयोग द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के वंचित समुदायों की महिला उद्यमियों के लिए संवेदीकरण (सेंसिटाइजेशन) कार्यक्रम राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति हब एवं विशेष वेंडर विकास कार्यक्रम (वीडीपी) का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों में (अवेक) की उपाध्यक्ष सुश्री शोभना प्रकाश, जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारी श्री नागराज, संयुक्त निदेशक (जिला उद्योग केन्द्र) श्री सिरसीकर, एनएसआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री सुरेश बाबू, उपस्थित थे। खरीद इंजीनियर(एचएएल) श्री सुजीत और सहायक सामग्री प्रबंधक/डिवीजनल स्टोर डिपो/एसबीसी साउथ सेन्ट्रल रेलवे के श्री जी.सी. माल्लिकाअर्जुनअप्पा इस कार्यक्रम में स्त्रोत(संसाधन) अतिथियों यानि क्रेता विभागों के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित हुए। |
|
|
|
|
|
|